Menu
blogid : 19157 postid : 1378545

सदियों पुरानी है प्रयाग में कल्‍पवास की परंपरा, माघ मेले में इतनी बार स्‍नान होता है बहुत फलदायी!

इलाहाबाद में संगम के किनारे 2 जनवरी से माघ मेला शुरू हो चुका है। यह मेला 31 जनवरी तक चलेगा। इलाहाबाद में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। माघ को मोक्ष प्रदान करने वाला माह माना जाता है। पुराणों के अनुसार माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र धार्मिक स्थलों पर स्नान, दान और भगवान के नाम का जाप बहुत फलदायी माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार माघ माह में स्नान करने वाले मनुष्यों पर भगवान विष्णु प्रसन्न रहते हैं। उन्हें भगवान विष्‍णु सुख-सौभाग्य, धन-धान्य और मोक्ष प्रदान करते हैं। माघ माह का स्नान पौष की पूर्णिमा से लेकर माघ की पूर्णिमा तक चलता है।


Magh Mela1
प्रतीकात्‍मक फोटो


इलाहाबाद में हर साल लगता है माघ मेला


Magh mela


प्रयाग यानी इलाहाबाद में हर साल लगने वाले इस माघ मेले को कल्पवास भी कहा जाता है। देश के लगभग हर कोने से भक्तगण इसमें शामिल होने के लिए आते हैं। इलाहाबाद में कल्पवास की परंपरा कई सदियों से चल रही है। यह विश्व का सबसे बड़ा मेला माना जाता है। प्रत्येक वर्ष जनवरी-फरवरी माह में यहां पवित्र ‘संगम’ के किनारे विश्व प्रसिद्ध माघ मेला आयोजित होता है। बड़ी संख्‍या में लोग यहां आते हैं।


वेदों, पुराणों में मिलते हैं प्रयाग के साक्ष्‍य


Magh Mela2


हिंदू पुराणों में सृष्टि के सृजनकर्ता भगवान ब्रह्म देव ने इसे तीर्थ राजा यानि तीर्थस्थलों का राजा कहा है। इस स्थान पर ब्रह्मदेव ने गंगा, यमुना और पौराणिक नदी सरस्वती के संगम पर प्राकृष्ठ यज्ञ किया था। हमारे पवित्र धर्मग्रंथों वेदों, रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों तथा पुराणों में भी इस स्थान को ‘प्रयाग’ कहे जाने के साक्ष्य मिलते हैं।


माघ मेले में स्‍नान के हैं विशेष नियम


Magh Mela3


माघ मेले में स्नान के लिए कुछ विशेष नियम बताए जाते हैं। माना जाता है कि माघ में मलमास पड़ जाए तो मासोपवास चंद्रायण आदि व्रत मलमास में ही समाप्त करना चाहिए और स्नान-दान आदि द्विमास के पूरा होने तक चलता रहता है। ऐसे ही नियम कुंभ के स्नान के समय भी होते हैं। पौष शुक्ल एकादशी से, पूर्णमासी से या अमावस्या से माघ स्नान प्रारंभ किया जाता है। माना जाता है कि प्रयाग में माघ मास में 3 बार स्नान करने से जो फल मिलता है, वो पृथ्वी पर 10 हजार अश्वमेघ यज्ञ करने से भी प्राप्त नहीं होता…Next


Read More:

बॉलीवुड की वो 5 फिल्में, जिनकी शूटिंग अमिताभ-शाहरुख जैसे सितारों के घर पर हुई
बॉलीवुड के 5 सबसे महंगे गाने जिन पर खर्च हुए करोड़ों, नाम जानकर उड़ जाएंगे होश
पाकिस्‍तानी गेंदबाज ने कहा- मारकर दिखाओ, इस भारतीय खिलाड़ी ने जड़ दिए लगातार 3 छक्‍के


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh