Menu
blogid : 19157 postid : 1374572

नारद ने नहीं होने दी थी शिव और कन्याकुमारी की शादी, कुछ ऐसी है शिवपुराण की कहानी

भारत के मशहूर टूरिस्ट स्थानों में से एक है कन्याकुमारी। यहां की मशहूर जगहों जैसे लाइटहाउस, तीनों समुद्रों का संगम और मंदिरों के बारे में सब जानते होंगे। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इस जगह का नाम कन्याकुमारी क्यों पड़ा? आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? यहां आपको इसी नाम की पूरी कहानी बता रहे हैं। तो पढ़ें और जानें इस जगह और इसके नाम से जुड़ी ये पौराणिक कथा।

cover


शिवपुराण में क्या है कहानी

शिवपुराण में लिखी एक बहुत ही प्रसिद्ध कथा के अनुसार बानासुरन नाम के एक असुर ने देवताओं को अपने कुकर्मों से पीड़ित कर रखा था। सभी देवता इस असुर से मुक्ति पाना चाहते थे, लेकिन कोई भी इसे मार नहीं पा रहा था। क्योंकि इस असुर को भगवान शिव की ओर से वरदान था कि उसकी मृत्यु केवल एक ‘कुंवारी कन्या’ के हाथों ही होगी। यह वरदान उसे भगवान शिव की कड़ी तपस्या के बाद मिला था।


Kanyakumari-


जानें क्यों रखा गया कन्या नाम

इसी राक्षस का वध करने के लिए आदि शक्ति के एक अंश से एक पुत्री को जन्मा गया। इस पुत्री का जन्म उस वक्त भारत पर राज कर रहे राजा के घर में हुआ। राजा के आठ पुत्र और एक यही पुत्री थी। इस पुत्री का नाम रखा गया ‘कन्या’।


kanyakumari


कन्या को भगवान शिव से प्रेम हुआ

इस कन्या को भगवान शिव से प्रेम हुआ और उन्हें पाने के लिए कन्या ने कठोर तपस्या की। उनकी तपस्या से भगवान शिव खुश हुए और शादी का वचन दिया। शादी की तैयारियां शुरू हुई, शिव जी बारात लेकर निकले। लेकिन इस बीच नारद जी को भनक हुई कि कन्या कोई साधारण स्त्री नहीं बल्कि उनका जन्म बानासुरन को मारने के लिए हुआ है। उन्होंने इस बात की खबर सभी देवताओं को दी।


kanyakumari_0


इसलिए नहीं पाई शादी

भगवान शिव की कैलाश से आधी रात को बारात निकली ताकि सुबह सही मुहूर्त पर दक्षिणी छोर पहुंच पाएं। यहां सभी देवताओं ने मिलकर इस शादी को रोकने की योजना बनाई। बारात सुबह कन्या के द्वार पहुंचती इससे पहले ही छल करके देवताओं ने रात के अंधेरे में ही मुर्गे की आवाज में बांग लगा दी। ऐसे में भगवान शिव को लगा कि वो सही मुहूर्त पर कन्या के घर नहीं पहुंच पाए और उन्होंने बारात कैलाश की ओर लौटा दी।

Shivji ki Baraat

दक्षिणी छोर का नाम इसलिए पड़ा कन्याकुमारी

वहीं, असुर बानासुरन को कन्या की सुंदरता के बारे में खबर हुई और शादी का प्रस्ताव भेजा। क्रोध में आई कन्या ने बानासुर से युद्ध लड़ने को कहा, साथ ही कहा कि यदि वो हार जाती हैं तो विवाह कर लेंगी। लेकिन कन्या का जन्म ही बानासुरन का वध करने के लिए हुआ था। दोनों के बीच घमासान युद्ध हुआ और बानासुरन मारा गया। वहीं, कन्या हमेशा के लिए कुंवारी रह गई। कथा के अनुसार इसी दक्षिणी छोर का नाम कन्याकुमारी पड़ा।…Next

Read More :

आपके घर में है ‘मनीप्लांट’ तो भूल से भी न करें ये गलतियां

समुद्र शास्त्र: अगर इस उंगली पर है तिल मिलता है प्यार, दौलत और शोहरत

गरूड़पुराण : पति से प्रेम करने वाली स्त्रियां भूल से भी न करें ये 4 काम

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh