Menu
blogid : 19157 postid : 1298323

महाभारत में भीष्म ने इस योद्धा को स्त्रियों के बारे में बताई थी ये 3 बातें

महिलाओं का सम्मान एक ऐसा मुद्दा जिसके बारे में सदियों से ही चर्चा होती आ रही है. द्रौपदी के अपमान का परिणाम ही महाभारत को माना जाता है. कई पुराणो में महिलाओं से संबंधित ऐसी बातें कही गई हैं, जिससे उनके व्यवहार और कर्तव्यों के बारे में जानकारी मिलती है. महाभारत में भी महिलाओं के संबंध में कुछ विशेष बातें कही गई हैं. ये बातें खुद भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को बताई थीं.




नहीं करना चाहिए स्त्रियों का अनादर

महाभारत युद्ध के दौरान जब भीष्म पितामह तीरों की शैय्या पर लेटे हुए थे, उस दौरान उन्होंने युधिष्ठिर से महिलाओं के बारे में कहा था, जिस भी घर में महिला का सम्मान नहीं होता, वहां कभी भी सफलता नहीं आ सकती है. महिला को खुश रखने से वो लक्ष्मी के रुप में वास करती है और घर में सुख का वास होता है.


mahabharat-01_


स्त्रियां दे देती हैं श्राप

भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को एक और महत्वपूर्ण बात बताई थी, जिसके अनुसार अगर स्त्री ने नाराज होकर किसी घर को श्राप दे दिया तो उसका विनाश लगभग तय है. उनकी शोभा, समृद्धि और संपत्ति का नाश हो जाता है. यदि पुरुष स्त्रियों का सम्मान करेंगे तो उनके सभी कार्य सफल हो जाएंगे.


bhism



स्त्रियोंं के आदर करने वाले घरों में देवता निवास करते हैं

महाभारत में लिखे कथन के अनुसार भीष्म पितामह ने कहा था कि हमेशा स्त्री की मनोकामना का ध्यान रखना चाहिए अगर ऐसा नहीं होता है तो वह पुरुष को प्रसन्न नहीं कर सकती. जहां स्त्रियों का आदर होता है, वहां देवता प्रसन्न होकर निवास करते हैं…Next


Read More:

महाभारत में धर्मराज युधिष्ठिर ने एक नहीं बल्कि कहे थे 15 असत्य

इस असत्य के कारण सत्यवादी युधिष्ठिर को जाना पड़ा नरक

युधिष्ठिर के एक श्राप को आज भी भुगत रही है नारी

महाभारत में धर्मराज युधिष्ठिर ने एक नहीं बल्कि कहे थे 15 असत्य
इस असत्य के कारण सत्यवादी युधिष्ठिर को जाना पड़ा नरक
युधिष्ठिर के एक श्राप को आज भी भुगत रही है नारी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh