Menu
blogid : 19157 postid : 1252869

महाभारत के खलनायक शकुनी का यहां है मंदिर, होती है पूजा

भारत के कई ऐसे राज्य हैं जहां पर ऐसे लोगों की पूजा होती है जिन्होंने बुराई का साथ दिया था. रामायण के प्रमुख पात्र रावण की भी कई जगहों पर पूजा होती है. आपने महाभारत की कहानी तो जरूर पढ़ी होगी और उस कहानी के किरदार मामा शकुनी के बारे में भी आप जानते होंगे. लेकिन आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि शकुनी को केरल का एक समुदाय अपने भगवान की तरह मानता है.


केरल के पास है शकुनी का मंदिर

केरल के कोल्लम मंदिर मायम्कोट्टू मलंचारुवु मलनाड में महाभारत में खलनायक के तौर पर दिखाए जाने वाले मामा शकुनी की पूजा होती है. ये मंदिर जहां स्थित है फिलहाल वह स्थान पवित्रेश्वरम नाम से जाना जाता है.


skuni temple



क्यों करते हैं पूजा

महाभारत के मुताबिक, कुरुक्षेत्र युद्ध के लिए मुख्य रूप से दोषी माने जाने वाले शकुनी अन्य कई बुरी चीजों के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं. हालांकि, सनातन धर्म के अनुसार, शकुनी में भी कुछ सात्विक चीजें थीं इसलिए उसकी पूजा की जाती है. यहां के समुदाय का कहना है कि बाद में शकुनी सात्विक स्वभाव के हो गए थे.


skni


कैसे होती है शकुनी की पूजा

यहां मलक्कुडा महोलसवम नामक एक भव्य सालाना उत्सव भी आयोजित किया जाता है.


keral sjakuni


Read: महाभारत युद्ध में अपने ही पुत्र के हाथों मारे गए अर्जुन को किसने किया पुनर्जीवित? महाभारत की एक अनसुनी महान प्रेम-कहानी


मोक्ष पाने के लिए भगवान शिव की तपस्या

महाभारत युद्ध के हो जाने के बाद शकुनी अपने मन को शांत करने के लिए भगवान शिव की अराधना करने लगे. कई सालों की कड़ी तपस्या के बाद उन्हें शिव से वरदान मिला था. शकुनी ने तपस्या के लिए जिस स्थान को चुना था वह फिलहाल मंदिर को तौर पर वहां मौजूद है.


Lord-Shiva



पत्थर की करते हैं पूजा

शकुनी के मंदिर में उनकी कोई मूर्ती नहीं है, वहां केवल एक पत्थर है जिसकी पूजा की जाती है. कहा जाता है कि उसी पत्थर को शकुनी ने शिव की अराधना के लिए प्रयोग में लाया था. मंदिर में शकुनी के अलावा देवी भुवनेश्वरी, भगवान किरातमूर्ति व नागराज की भी पूजा होती है…Next


Read More:

धृतराष्ट्र गांधारी के पहले पति नहीं थे, तो फिर कौन था? जानिए महाभारत की गाथा का यह अनसुना तथ्य
महाभारत में शकुनि के अलावा थे एक और मामा, दुर्योधन को दिया था ये वरदान
हिंदू धर्म के विशाल ग्रंथ महाभारत के इन तथ्यों से आज भी अनजान हैं लोग…

धृतराष्ट्र गांधारी के पहले पति नहीं थे, तो फिर कौन था? जानिए महाभारत की गाथा का यह अनसुना तथ्य

महाभारत में शकुनि के अलावा थे एक और मामा, दुर्योधन को दिया था ये वरदान

हिंदू धर्म के विशाल ग्रंथ महाभारत के इन तथ्यों से आज भी अनजान हैं लोग…

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh