Menu
blogid : 19157 postid : 1146247

वाल्मिकी रामायण के अनुसार ये 3 काम कर सकते हैं आपका जीवन बर्बाद

जीवन में व्यक्ति कामयाब होने के लिए अक्सर ऐसे काम कर जाता है जो धर्म और नैतिकता की दृष्टि से अपराध माने जाते हैं लेकिन फिर भी आधुनिक युग में इन कामों को करके सफलता मिल ही जाती है, क्योंकि दुर्भाग्य से कलियुग में सफल होने के मार्ग से अधिक महत्व, सफलता को दिया जाता है, इसलिए मनुष्य सफल होने के लिए कोई भी अनैतिक काम करने से नहीं हिचकता. दूसरी तरफ ध्यान देने योग्य बात ये है कि कर्म चक्र के अनुसार आपको देर-सवेर अपने किए मूल्यहीन और अनैतिक कार्यों का फल जरूर मिलता है. रामायण में भी वाल्मीकि रामायण द्वारा ऐसे 3 कार्य बताए गए हैं, जो किसी भी मनुष्य का जीवन बर्बाद कर सकते हैं. आइए, हम आपको बताते हैं वो 3 काम जिनके करने से हो सकता है आपका जीवन बर्बाद.


valmiki

दूसरों का धन चुराना

किसी और की वस्तु को छल से पाने या चुराने से मनुष्य के जीवन के सभी पुण्यकर्म नष्ट हो जाते हैं. चोरी की हुई वस्तु से कभी भी लाभ नहीं मिलता, बल्कि उसकी वजह से नुकसान का ही सामना करना पड़ता है. चोरी करने वाले मनुष्य या ऐसे काम में साथ देने वाले मनुष्य को तामिस्र नामक नरक में दुःख भोगना पड़ते हैं.


रामायण काल के साक्षी हैं ये अकाट्य सबूत

पराई स्त्री को बुरी नजर से देखना

कई लोग कामातुर होकर पराई स्त्रियों पर बुरी नजर डालते हैं. ऐसी परिस्थिति में सही-गलत का निर्णय नहीं कर पाते और पराई स्त्री के साथ संबंध बना लेते हैं. धर्मग्रंथों में इसे पाप कहा गया है. ग्रंथों के अनुसार  इस पाप का प्रायश्चित किसी भी तरह संभव नहीं होता. जो भी मनुष्य ऐसा काम करता है, उसे इसके बुरे परिणाम आज नहीं तो कल झेलना ही पड़ते हैं। पराई स्त्री के साथ समागम करने वाले मनुष्य के को जयंती नामक नरक में उनके पापों की सजा मिलती है.

रामायण ही न होता अगर वह न होती, फिर भी उसका जिक्र रामायण में नहीं है. क्यों? हैरत में डालने वाला राम से जुड़ा एक सच


अपने मित्रों और परिजनों को धोखा देना

जो लोग हम पर सबसे ज्यादा विश्वास करते हैं. ऐसे लोगो के साथ धोखा करना या उनका भरोसा तोड़ना भी किसी पाप से कम नहीं है. अपने हितैषियों का विश्वास तोड़कर हम कुछ समय के लिए लाभ जरूर पा सकते हैं, लेकिन आगे चलकर इसका फल भोगना ही पड़ता है. ऐसा करने पर भगवान भी हम से रूठ जाते हैं और इस काम के फलस्वरूप हमें कई परेशानियों और दुखों का सामना करना पड़ सकता है…Next

Read more

तो इस तरह महाभारत में सुनाई गई रामायण की कहानी

रामायण के जामवंत और महाभारत के कृष्ण के बीच क्यों हुआ युद्ध

रामायण और गीता का युग फिर आने को है


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh